Add To collaction

लेखनी आधे अधूरे मिसरे -प्रसिद्ध पंक्तियाँ काब्य प्रतियोगिता-09-Jul-2023 जो बीत गई सो बात गई

शीर्षक:- जो बीत गई सो बात गई।


जो बीत गई सो बात गई।
अपने दुःखौ वाली रात गई।।
जो बीत गया वह छूट गया उसके लिए  क्यौ पछताते हो।
बीते समय को मत याद करो तुम मेहनत से क्यौ घबराते हो।।
बीते दिन फिर नही आते उन्हें पाने का मत प्रयास  करो।
आने वाला हर दिन सुन्दर  हो ऐसा मन में विश्वास  करो।।
बीती बातें याद करके जीवन में  दुःख ही मिलना होगा।
आने वाले कल की सोचो नहीं तो पछताना ही होगा।।
अब बीती ताहि बिसार तू यह कहावत  जीवन में अपनाले।
सुख दुःख को एक बनाकर सन्मार्ग  पर कदम बढ़ाले।।


आधे अधूरे मिसरे/ प्रसिद्ध  पंक्तियाँ
नरेश शर्मा " पचौरी"

   7
1 Comments

Alka jain

16-Jul-2023 12:56 PM

Nice 👍🏼

Reply